पाकिस्तान ने कश्मीर के रुख पर एकदम पलटते हुए कहा है कि वह कश्मीर के मुद्दे पर भारत के साथ जंग नहीं लड़ सकता है. प्रधानमंत्री गिलानी का कहना है कि इक्कीसवीं सदी में उनका देश किसी तरह की लड़ाई नहीं झेल सकता है.
चीन ने अपनी एयरलाइन कंपनियों से कहा है कि वह यूरोपीय संघ को कॉर्बन उत्सर्जन शुल्क न चुकाए. भारत, रूस और अमेरिका समेत कई अन्य देश भी इस मसले पर यूरोपीय संघ पर पिल पड़े हैं. चीन ने 'कारोबारी युद्ध' की चेतावनी दी.
चीन ने सीरिया पर संयुक्त राष्ट्र में आए प्रस्ताव के खिलाफ वीटो करने के अपने फैसले को बिलकुल सही ठहराया है. चीन का कहना है कि लीबिया, अफगानिस्तान और इराक के तजुर्बे से साफ है कि पश्चिमी देशों के फैसले त्रुटिपूर्ण रहे हैं.
इस्राएल के प्रधानमंत्री ने स्वेज नहर को टक्कर देने के लिए नई रेल योजना को मंजूरी दी. प्रस्तावित रेल मार्ग बिना स्वेज नहर के यूरोप और एशिया को जोड़ेगा. इससे यात्रा का समय घटेगा व पैसा भी बचेगा. भारत को भी फायदा होगा.
दुबई टेस्ट में जीत हासिल कर पाकिस्तान ने दुनिया की नंबर एक टीम का सूपड़ा साफ कर दिया. अजमल, रहमान और गुल की तिकड़ी ने पूरी सीरीज में इंग्लैंड को रुला कर रख दिया. सीरीज 3-0 से जीता.
फेसबुक इंडिया ने भारतीय अदालत में अपनी सफाई दे दी है. उन्होंने अदालत के उस नोटिस का जवाब दिया है, जिसमें उनसे आपत्तिजनक चीजें हटाने को कही गई थीं. फेसबुक के अलावा 21 वेबसाइट पर अदालत ने सवाल उठाया है.
कार्टून फिल्मों में तो जानवरों को हर वह काम करते देखा जाता है जो इंसान करते हैं, लेकिन क्या जानवर भी पेंटिंग कर सकते हैं? लंदन में चल रही एक प्रदर्शनी में जानवारों द्वारा बनाए गए चित्रों को पेश किया जा रहा है.
टीवी हो, रेडियो या फिर इंटरनेट, अब हर जगह आपको DW का नया लोगो देखने को मिलेगा.
DW की नई वेबसाइट www.dw.de लांच हो चुकी है. नए कलेवर में आपके लिए हमेशा की तरह बेहतरीन और ताजातरीन खबरें.
अल्बेनियाई भाषा से ले कर हिन्दी और उर्दू तक, DW की वेबसाइट पर 30 भाषाओं में खबरें उपलब्ध हैं.
नया डिजाइन कुछ ऐसा है कि रोज की ताजा खबरों के साथ उनसे जुड़ी तस्वीरों और वीडियो के लिए पूरी जगह है.
नई वेबसाइट पर सिर्फ खबरें पढ़ी ही नहीं जा सकतीं, बल्कि यहां समाचारों के ऑडियो और वीडियो भी मौजूद हैं.
सिर्फ एक क्लिक से DW मीडिया सेंटर पहुंचा जा सकता है. यूजर यहां सीधे वीडियो, ऑडियो और फोटो गैलरी से जुड़ सकते हैं.
हमारा विशेष कवरेज अब नए अंदाज में आप तक पहुंचेगा, जैसे कि यूरोप से जुड़ा 'डेस्टिनेशन यूरोप'.
यह एक खास मल्टीमीडिया प्रोजेक्ट है. अफ्रीका से यूरोप आए युवाओं पर यहां आर्टिकल मौजूद हैं. साथ ही उनसे जुड़े ऑडियो और वीडियो भी हैं.
DW में पहली बार रेडियो और टीवी ने मिल कर अलग पहचान बनाई है. सभी कार्यक्रम अब एक साझा प्लेटफॉर्म पर.
Facebook, Twitter & Co.: Auch in den sozialen Netzwerken ist die neue DW präsent und freut sich auf den Dialog mit den Usern.